माता सावित्री बाई फुले परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शिक्षा संवाद

बांका : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत ज्ञान भवन कड़वामारन। दलित मुक्ति मिशन एवं बिहार दलित विकास समिति के द्वारा गठित सावित्री बाई माता समिति एवं माता साबित्री बाई छात्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में उनका परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि साबित्री बाई फुले के पिता का नाम खंडोजी नेवसे पाटील और माता का नाम लक्ष्मी था। उनका जन्म स्थान सातारा जिला में 3 जनवरी, 1831 को हुआ था। उनके पति का नाम ज्योतिराव फुले था। उनका मृत्यु 10 मार्च 1897 को प्लेग नामक बीमारी के कारण हो गया। काफी मुसीबतों का सामना करते हुए उन्होंने ने महिलाओं को पढ़ाने का सफल प्रयास किया। अपने जीवन काल में अनगिनत स्कूल/कॉलेज खोली। आज यदि महिला पढ़ लिखकर आसमान छू रही है तो यह सिर्फ और सिर्फ माता साबित्री फुले का श्रेय जाता है।

इसलिए उन्हें देश का प्रथम शिक्षक की संज्ञा दिया गया है। आज उन्हें याद करते हुए दिल भर आता है, कि न केवल महिला समाज बल्कि सम्पूर्ण जाति समुदाय के लोगों को विशेष रूप से हाशिये पर रहे समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। इस दौरान उन्हें काफी यातनाएं प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा फिरभी हार न मानी और देश मे मिशाल कायम कर दी। उनकी सफलता में उनके पति महात्मा ज्योतिबा राव फुले का योगदान भी कम नहीं रहा है। उन्होंने ने अपनी पत्नी को पढ़ाकर शिक्षक बनाया और हमेशा उनका साथ दिया। इस अवसर पर माता सावित्री छात्र संगठन के सदस्यों ने  उन्हें याद किया और उनके उन्हें प्रेरणा स्रोत माना। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता देवी ने किया जबकि संचालन रानी शर्मा ने किया। इस अवसर पर सामजिक कार्यकर्ता लखन मुर्मू एवं बलराम कुमार ने भी अपनी विचार रखा।


रिपोर्टर : सरोज कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.