बाराबंकी ने दिया राजधानी में पर्यावरणीय संदेश

बाराबंकी-जनपद के विकासखंड देवा स्थित ग्राम उमरी निवासी एवं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव अब गृह जनपद में ही नहीं सीतापुर,फैजाबाद के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने पहुंच गए हैं। रविवार को सुभाष चंद्र बोस ग्रुपऑफ इंस्टिट्यूट लखनऊ में आयोजित  युवा शक्ति सशक्त लोकतंत्र जागरूकता कार्यशाला में कुंवर हेल्थ एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, हाई कोर्ट एडवोकेट कृष्ण गोपाल यादव एवं जे के ए तहसील उपाध्यक्ष नवाबगंज सत्यनाम यादव के साथ पहुंचकर मुख्य अतिथि इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह स्नातक एम एल सी को एक पीस लिली पौधे का गमला भेंटकर पर्यावरणीय सम्मान दिया साथ ही उपस्थित जनों से पर्यावरण संरक्षण हेतु जन्मदिन, मुंडन संस्कार, विवाह, वर्षगांठ, धार्मिक व राष्ट्रीय पर्वों पर यादगार स्वरूप एक एक पौधा लगाने की अपील की।उन्होंने 

विगत 22 मई को अपने जनपद के विकासखंड बंकी स्थित अरुणोदय पब्लिक स्कूल पलिया मसूदपुर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपने गांव के दो बच्चों काजल यादव डिस्ट्रीब्यूटर जी एस आर सी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड व अभिषेक यादव का जन्मदिन केक न काटकर तुलसी पौधे की विधिवत पूजा अर्चना कर एवं पौधा रोपित करने की बात बताई ।तो सारे उपस्थितजन जनकल्याण किसान एसोसिएशन की इस अनोखी मुहिम की सराहना करने लगे।इस अवसर पर डॉक्टर सुधा,डॉक्टर कुसुम,चौधरी मुकेश सिंह,बॉबी लारेंस,जतिन,रेडियो मिर्ची आर जे प्रतीक,योगेश,मधुकर,के बी सिंह,देवेंद्र मिश्रा,ओम वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर भानू ने सभी अतिथियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.