पंचायत भवन बड़ागांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 175 मरीजों का परीक्षण दवाएं भी वितरित

मसौली - बाराबंकी आजाद हॉस्पिटल बिजनौर लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएचसी सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ० विमल कुमार पाण्डेय एवं डॉ० मो० मुबारक ने 175 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान (प्रशासक)नूर फातिमा ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक मिल रही हैं जो सराहनीय पहल है। ग्रामीण अक्सर छोटी छोटी बीमारियों का समय से उपचार शुरू नहीं करा पाते जिसके कारण बाद में यही बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह और परामर्श मिल जाता है तथा उपचार भी समय से शुरू हो जाता है। शिविर में स्टाफ नर्स निधि चौहान। ममता आस्था सिंह फार्मासिस्ट मो० सलीम मार्केटिंग हेड सैय्यद मुहीउद्दीन कैंप इंचार्ज मो० कासिफ तथा सहायक आर.एन. यादव का विशेष सहयोग रहा। चिकित्सकों ने शिविर में आए सभी 175 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और दवाएं उपलब्ध कराईं।

मार्केटिंग हेड सैय्यद मुहीउद्दीन ने बताया कि आजाद हॉस्पिटल स्वस्थ भारत सशक्त भारत के उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद अली, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू यादव, फुरकान खान,मतीन अंसारी, आजमी किदवई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.