साईं कान्वेंट कॉलेज फतेहपुर मेँ बच्चों के प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन

फतेहपुर/बाराबंकी : बाल दिवस (चिल्ड्रेन्स डे) के शुभ अवसर पर साई कॉन्वेंट कॉलेज में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, क्रिकेट सहित विभिन्न रोमांचक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, फुर्ती और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा परिसर बच्चों के उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साई कॉन्वेंट कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि मेहरोत्रा जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बाल दिवस के मौके पर ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।

इस मौके पर गेम टीचर अनूप सिंह, दीपक सर, अंजलि मैम, मोहम्मद अलीम नंदनी गुप्ता, फ़िरदौश, सुम्बुल, रेखा,  अंजुल , अजय , कुलदीप सर, आकाश सर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया 
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.