बाराबंकी: जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव मे जो गुण्डागर्दी और लोकतंत्र की हत्या

फतेहपुर बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव मे जो गुण्डागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा राज मे हुई है, उसकी कोई कल्पना नही थी। जनता को राम राज्य  का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेष मे आसुरी राज्य स्थापित कर दिया है। भाजपा के गुण्डो ने बीडीसी व डीडीसी सदस्यों का अपहरण करके जबरन अपने पक्ष मे वोट डलवाकर सीटे जीती है। अपने इस काम मे रोडा बन रही महिला सदस्यों के कपडे तक फाड दिये, और प्रदेष चला रहे योगी बाबा उन पर कार्रवाई के बजाय संरक्षण दे रहे है। कुर्सी हथियाने के लिये कोई सरकार इतना गिर जायेगी, यह कभी नही सोचा था। जिस सरकार के कारिन्दे ही महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हो तो उस सरकार मे कानून व्यवस्था की बात करना बेकार है। भाजपा की इस निरंकुष सरकार का आगामी 2022 विधानसभा चुनाव मे सूपडा साफ हो जायेगा।

उक्त विचार सपा के पूर्व कद्दावर मंत्री फरीद महफूज किदवई ने गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव के आहावन पर नगर के श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मे आयोजित धरना प्रदर्षन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास किया है। समाजवादियों पर तमाम फर्जी मुकदमे लिखाकर कर उत्पीडन किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता भाजपा के गुण्डो की धमकियों व प्रताडना से डरने वाले नही है। भाजपा सरकार ने प्रदेष के युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। पेट्रोल व डीजल के बढते दामों से आम जनमानस परेषान हो चुका है। महंगाई की मार झेल रहा किसान आर्थिक तंगी के चलते अपनी फसल नही बो पा रहा है। धरने मे मौजूद एमएलसी राजेष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मे भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को रोजगार की जगह लाठियां मिल रही है। डबल इंजन की इस सरकार मे कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बेपटरी हो चुकी है। बहू बेटियां भी सुरक्षित नही रही। लूट, हत्या फिरौती की घटनाओं से पूरा प्रदेष जूझ रहा है। इस दमनकारी सरकार का आगामी 2022 विधानसभा मे जनता ही सफाया करेगी और युवाओं की धडकन अखिलेष यादव फिर से यूपी की कमान संभालेगे।

कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ता महादेव तालाब से सरकारी विरोधी नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। तहसील परिसर मे सपा कार्यकर्ताओं को रोकन के लिए पहले से ही पुलिस मुष्तैद थी पर एमएलसी राजेष यादव के हस्ताक्षेप के बाद सभी कार्यकर्ता तहसील के अन्दर आये और महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 14 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन एसडीएम पंकज सिंह को सौपा। सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिये जाने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने, कृषि कानून वापस लिये जाने, बढती महंगाई को नियंत्रित किये जाने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने आदि मांगे की है।

इस मौके पर वि0स0 अध्यक्ष डा0 लवकुष यादव, विधानसभा प्रभारी मो0 सबाह, फैजान किदवई, सपा नगर अध्यक्ष नसीम गुडडु, उदयभान सिंह रावत, सुनील सोनी, जफरुल इस्लाम पप्पू, जुनेद सिद्दीकी, अर्जुन यादव, ओमप्रकाष यादव, महिला सभा अध्यक्ष शकीला बानों, राषिद अंसारी, इन्द्रेष रावत, रमेष यादव, इम्तियाज मलिक, विनीत सिंह, जीषान असलम, डा0 अषोक वर्मा, डा0 आइ0के0 वर्मा, नाहिद राना, अफसर अली, ब्लाक प्रमुख निन्दूरा रामू गुप्ता, संजय यादव, अखिलेष यादव, मोनिस रजा, डा0 बब्लू मंसूरी, इषरत जमाल, हसीब प्रधान, देषराज रावत, संजय सिंह, छत्रपाल यादव, मनोज शर्मा, अनिल वर्मा, वसीम, आलम मियां, रमेष यादव, रामसमुझ यादव, प्रधान राजकिषोर वर्मा, बनवारी यादव, आदर्ष मिश्रा, अंकित यादव, चन्द्रषेखर गुप्ता, पंकज वर्मा, अली अहमद अंसारी, अनस सलमानी, असगर मंसूदरी, सहित हजारों की संख्या मे सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर : हयात उर रहमान/मोहम्मद गुफरान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.