प्रतियाशियों ने पदों पर किया पर्चा दाखिल

बाराबंकी :     दि बार एसोसिएशन तहसील फ़तेहपुर  के वार्षिक चुनाव 2022, 2023  में सभी प्रतियाशियों ने आज सभी पदों पर पर्चो को भरा गया। विदित हो आज दि बार एसोसिएशन तहसील फ़तेहपुर का वार्षिक सगठनात्मक चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 11, 01 2023  को बार सभागार  में उपरांहन 12 बजे से 3 बजे तक सम्पन्न कराया गया जिसमे नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला का कार्यक्रम था। जो चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा एडवोकेट की देख रेख में निर्धारित समय से शुरू किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार निगम एडवोकेट, व हरनाम  सिंह वर्मा एडवोकेट, ने अपने अपने पर्चे दाखिल किये वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश यादव, व सत्य देव गुप्ता, ने नामांकन दाखिल किये, तथा महामंत्री पद पर सबसे अधिक 6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया जिसमें मनीष कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार वर्मा,संजय कुमार सिंह राम औतार गौतम, अवधेश कुमार सिंह, राम सिंह चौहान एडवोकेटस  ने परचा दाखिल किया इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रथम पर नफीस अहमद एडवोकेट, व उपाध्यक्ष 2 पर  शुशांत कुमार वर्मा एडवोकेट, वहीँ संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर दिनेश कुमार पर दिनेश कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर आशाराम एडवोकेट, संयुक्त मंत्री पुष्ताकालय पद पर प्रदीप कुमार गौतम 

तथा कोषाध्यक्ष आशीष कुमार वर्मा  एडवोकेट तथा  सदस्य कार्यकारिणी पद पर आशुतोष कुमार सिंह, व प्रेम चंद्र एडवोकेट के द्वारा अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये गये  उपरोक्त पदों के  नामांनकनो की जांच कल 12-01-2023 को समय 2 बजे तक की जायेगी साथ ही 2 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं इसके बाद वैध नामांकन पत्रों की घोषणा के बाद प्रकाशन दिनांक 13-012023 को 2 बजे बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जायेगा इस चुनाव कार्यक्रम में मुख्य रूप से एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख, योगेंद्र सिंह बल्लू, तथा सहायक चुनाव अधिकारी हरीश कुमार मौर्या पौरुष कुमार श्रीवास्तव  एडवोकेटस द्वारा पूर्ण रूपेण चुनाव कार्यक्रम का संचालन किया गया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.