तहसील सभागर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बाराबंकी : फतेहपुर में आज महीने के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी फ़तेहपुर डा सचिन कुमार वर्मा ने की  विदित हो की सम्पूर्ण समाधान में नहीं रहीं भीड़ भाड़ सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल  80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व के कुल 48 मामले आये जिसमें 8 मामलो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।

, पुलिस विभाग से सम्बंधित 9मामले आये, विकास विभाग से सम्बंधित 11 मामले आये , नगर पंचायत से सम्बंधित से 2 प्रार्थना पत्र आये, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 5 मामले आये कृषि विभाग से सम्बंधित मात्र 1 प्रार्थना पत्र आये बैंक से सम्बंधित 2 प्रार्थना पत्र आये,  विद्युत विभाग से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया वहीं समाज कल्याण विभाग से संबधित एक प्रार्थना पत्र आया सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार फ़तेहपुर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह , नायब तहसीलदार बिशुन पुर, प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर अनिल कुमार पाण्डेय, सभी थानो के प्रभारियों सहित लगभग सभी विभागो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.