महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया जा रहे मिशन शक्ति अभियान

बाराबंकी : मसौली में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में मंगलवार को पंचायत भवन परिसर बड़ागांव में महिलाओं और छात्राओं को लखनऊ 1090 की प्रभारी निरीक्षक रत्ना सिंह एव महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एव महिलाओं से रूबरू होते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090 की प्रभारी निरीक्षक रत्ना सिंह ने कहा कि आप लोग शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा के लिए भी सजग हो पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है आप लोग किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज न करे पुलिस को सूचना दे तथा डायल 1090 व डायल 112 को डायल करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के त्तपर रहेगी। प्रभारी निरीक्षक रत्ना सिंह ने कहा कि किसी महिला को अपमानजनक तरीके से परेशान किया जाता है तो दर्ज 1090 पर कॉल करें और पुलिस  सूचना देने वाले का नाम  गोपनीय रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाई गई है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं। थाने पर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। 

महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा प्रदत महिला हेल्पलाइन 1090 तथा अन्य अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर से कॉल करके अपनी समस्या व शिकायत कर सकते हैं। अपने ऊपर होने वाले हिंसा, प्रताड़ना,शोषण तथा अन्य कई समस्याओं को आप इस नंबर पर साझा कर सकती हैं। इसी के साथ साथ आप महिला थाना में भी अपनी हर शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। आपके समस्याओं का समाधान के लिए ही हम तत्पर है और हर जगह तैनात हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1073 की जानकारी देते हुए इन नंबरों पर बंधक या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत की जा सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

उपनिरीक्षक माया यादव ने सुरक्षा के प्रति समाज के लोगो को भी जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि हर महिला किसी की बहन व बेटी होती है। हर माँ बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बेटियों की ऐसे परवरिश करे जैसे पुत्र की जाती हैं।तथा बालिकाओ के रहन सहन पर विशेष ध्यान दे कि कही हमारी बेटी किसी के उत्पीड़न का शिकार तो नही हो रही है और लोकलाज के कारण अपनी परेशानी बता नही पा रही हैं। कार्यक्रम में 1090 टीम के सदस्यों ने कार्टून बनाकर जागरूक किया तथा प्रतिभागी महिलाओं एव छात्राओं को डायरी पेन देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद सहित  महिला आरक्षी सरिता रावत, वत्सला सिंह, अनीता पाठक, विमलेश कुमारी, विनीता , निशा मौर्या, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर निहारिका, ग्राम संगठन अध्यक्ष किरन गौतम, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा सहित 1090 लखनऊ टीमकर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.