पुलिस की बड़ी कार्रवाई अनुपमा चौक पर महिला सब्जी विक्रेता से लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बस्तर - जगदलपुर के व्यस्ततम इलाके अनुपमा चौक पर एक ग्रामीण महिला सब्जी विक्रेता का पैसों से भरा थैला चोरी कर भागने वाले शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने चंद दिनों के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी शहर का पुराना हिस्ट्रीशीटर है, जो पहले भी लूट और चोरी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। प्रार्थीया बसन्ती बघेल (निवासी ईरिकपाल) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह अपनी मां के साथ अनुपमा चौक पर सब्जी बेच रही थी। सुबह करीब 11:40 बजे, जब उसका ध्यान ग्राहकों पर था, तभी एक नकाबपोश युवक बड़ी चालाकी से बगल में रखा पैसों का थैला लेकर फरार हो गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच: थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान हुलिए के आधार पर आदतन अपराधी गिरी नायक पर संदेह गहराया।  पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 1,750/- रुपये बरामद कर जप्त कर लिए गए हैं।आरोपी का विवरण आरोपी पूर्व में भी चोरी और लूट के कई मामलों में शामिल रहा है और क्षेत्र का लिस्टेड हिस्ट्रीशीटर है। इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम,स.उ.नि.विनायक ठाकुर,प्र.आर.विनोद चांदने,म.प्र.आ.क्षमा साहू,और आरक्षक सोनू गौतम,युवराज ठाकुर,महंगू कश्यप व रंग लाल खरे की मुख्य भूमिका रही। बस्तर पुलिस की अपील: "अपराधिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जनता से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें

रिपोर्टर - विवेक सोनवानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.