53 बूथों पर छूटे लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

बस्ती : कोरोनारोधी वैक्सीन से छूटे लोगों को अब अभियान चलाकर उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। बुधवार को भी जिले के 53 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर छूटे लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 22 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में कोविशील्ड 171 जबकि को-वैक्सीन 50 लोगों को लगाई गई। एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, गुड़िया शर्मा, अभिनव शुक्ल, पलक श्रीवास्तव, प्रतिमा सिंह वैक्सीनेशन कार्य में लगी रहीं।

रिपोर्टर : आलोक श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.