बहराइच : केक काटकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस

बहराइच :- मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन ट्रस्ट कार्यालय बाबागंज पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार अमलानी के द्वारा केक काटकर मोदी जी का जन्मदिवस मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट संचालक व समाजसेवी शिवपूजन सिंह के नेतृत्व मे किया गया। मुख्य अतिथि रमेश अमलानी ने लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की उपलब्धियां बताई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। ट्रस्ट संचालक व भारतीय किसान परिषद ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने ट्रस्ट द्वारा समाज के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक विवरण देते हुए ट्रस्ट के उद्देश्य व कार्यो पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ट्रस्ट पदाधिकारी एवं सम्मानित लोगों ने भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना एवम प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्य रूप से देवेंद्र कुमार पाठक, शिवपूजन सिंह, अजय कुमार सिंह, राम कुमार शर्मा, छेदा खां, युवा भाजपा नेता शिवराज सिंह, मोहम्मद अकील, मोहम्मद जहीर, अखिलेश श्रीवास्तव, विशाल सिंह, डॉ रमाकांत तिवारी, रावेंद्र शर्मा, भुवन भास्कर वर्मा, संतोष मिश्रा, शेर खान, निर्मल वर्मा, समीर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर :- संतोष मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.