आमला से हुआ खाटूधाम के लिए भक्तो का जत्था रवाना रिंगस से पैदल निशान यात्रा
आमला - कहते है रिंगस से जो भी भक्त बाबा का निशान लेकर पैदल यात्रा करता है बाबा उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते है तथा अपने भक्तो की हर पल रक्षा करते है वही नगर के श्याम भक्त बढ़ी संख्या में खाटूधाम के लिये रवाना हुए। श्री खाटूश्याम मन्दिर आमला के सेवादार सुमित महतकर ने बताया कि सभी श्याम भक्त रिंगस से खाटु श्याम जी की पैदल निशान लेकर यात्रा करेंगे जो कि 17 किमी तक पैदल चलेंगे साथ ही यात्रा के दौरान बाबा के दर्शन कर निशान भेंट कर सभी भक्त आमला नगर के कल्याण और सभी अपनी अर्जी बाबा से करेंगे इस यात्रा में सभी भक्तजन सालासर धाम बालाजी,पुष्कर ब्रम्हा जी तथा जिन माता मंदिर के दर्शन करेंगे । इस यात्रा में आमला नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी श्याम भक्त शामिल हुए
संवाददाता - दिलीप चौकीकर
No Previous Comments found.