पुलिस की सक्रियता से आवेदक के नगद गिरे ₹23,000 रकम आवेदक को सकुशल दिलाया गया।
भदोही - आवेदक दशरथ पाल बिजली का बिल जमा करने के लिए ₹25,000 लेकर पावर हाउस पहुंचे थे। वहां उन्होंने ₹11,000 कैशियर को दिए। कैशियर द्वारा बताया गया कि ₹2,000 जमा हो गए हैं तथा ₹9,000 आवेदक को वापस कर दिए गए। इसी दौरान आवेदक ने आशंका जताई कि उनका ₹23,000 कैश काउंटर पर ही छूट गया है। जिसको आवेदक द्वारा काफी खोजबीन किया गया परंतु नही मिला जिससे आवेदक काफी परेशान था। श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी खमरियां मो0 ऐश खां प्राप्त सूचना पर मौके पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ/खोजबीन के प्रयास के क्रम में इम्तियाज मास्टर पुत्र मसूद अली भीड़ निवासी खमहरियां मिले उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 11:00 बजे काशीचक से खमरिया जाते समय पावर हाउस से करीब 150 मीटर दूरी पर उन्हें ₹23,000 नगद गिरे हुए मिले थे। चौकी प्रभारी खमहरियां द्वारा नगद गिरे हुए ₹23,000 रकम को सत्यापन के उपरांत आवेदक दशरथ को सकुशल दिलाया गया। आवेदक ने अपनी रकम वापस पाकर इम्तियाज मास्टर और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया । स्थानीय लोगों ने भी भदोही पुलिस की सक्रिय कार्यशैली की प्रशंसा की।
रिपोर्टर - अवधनाथ यादव


No Previous Comments found.