84 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित पूर्व विधायक जाहिद बेग ने डीएम से किया वार्ता।

भदोही: कालीन नगरी के आधा क्षेत्र में  84 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है।जबकि अभी माहे रमजान व नवरात्र चल रहा है।रमजान व नवरात्र में लोग भूखे प्यासे रह कर ईश्वर की इबादत कर रहे है।प्रभावित क्षेत्र में गर्मी के अलावा पेयजल संकट भी है।समस्या की गम्भीरता को देखते हुए  पूर्व विधायक जाहिद बेग ने शुक्रवार शाम डीएम से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया।पूर्व विधायक ने बताया कि चौरी रोड, जमुंद, इंदिरामिल सहित जमुनीपुर कालोनी में विद्युत व्यवस्था बेपटरी है।विद्युत विभाग ऐसे समय में क्या कर रही है समझ से परे है।कोई भी विद्युत अधिकारी  कुछ जानकारी भी नही दे रहे है। पूर्व विधायक ने कहा डीएम से मांग किया कि जनता की समस्या का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को निर्देशित करे ताकि समस्या समाधान हो सके।

 

 रिपोर्टर :  नितेश उपाध्याय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.