भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा भदोही की तरफ से अटल्स युवा संकल्प बाइक रैली निकाली गई

भदोही : आज भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा भदोही की तरफ से अटल्स युवा संकल्प बाइक रैली निकाली गई . सुरियावा नेता नगर से शुरू हुई बाइक रैली धर्मपुर डुडवा में चौरा माता मंदिर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर के रैली भदोही नगर होते हुए चौरी के ब्रह्म आश्रम मंदिर पर समापन हुआ समापन में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कपिल मिश्रा रैली संयोजक महेश्वर सिंह राहुल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रिंस गुप्ता व अमित मिश्रा उर्फ ,(अंशु) समस्त युवा नेता,समस्त जिला पदाधिकारी ,समस्त मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री, सहित  सभी मंडल पदाधिकारी, रैली उपस्थित सभी युवा पदाधिकारी गण मौजूद रहें.

रिपोर्टर - लोकेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.