जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भदोही : जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार  द्वारा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों छेछुआ,भूर्रा आदि का भ्रमण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवासित परिवारों को राहत शिविरों में विस्थापित किया गया है।

राहत शिविर श्री नारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से वार्ता कर उन्हें मुहैया करायी जा रही आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

 

रिपोर्टर : डी के मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.