बिहार : थाना प्रभारी ने गोलीबारी घटना को लेकर किया क्यूआरटी टीम के साथ रेड, एक गिरफ्तार।

सोनवर्षा राज (सहरसा) प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना प्रभारी ने क्यूआरटी टीम के साथ रेड कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जो कुछ दिनों से फरार चल रहा था। उक्त बाबत बसनही थाना प्रभारी श्वेत कमल ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोग जख्मी हो गए थे जिसका इलाज चल रहा है। उक्त घटना को लेकर शनिवार को क्यूआरटी टीम के साथ रेड करने के दौरान बसनही थाना कांड संख्या 48/20 दिनांक 27/05/2020 धारा 341/323/325/326/302/201/34 भाo दाo विo का अप्रार्थमिकी अभियुक्त मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना के बैरागी टोला सिंगारपुर निवासी महावीर मंडल का पुत्र गुड्डू मंडल को गिरफ्तार किया है।

 

संवाददाता: मनोज कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.