सोनबरसा राज बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर मंगलवार की शाम शहीद दिवस मनाया गया
सोनबरसा राज (सहरसा): सोनबरसा राज बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर मंगलवार की शाम शहीद दिवस मनाकर देश की आजादी में अपना प्राण न्योछावर करने वाले वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोनबरसा राज वासियों ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि अप्रैल 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे। बम फेंकने के बाद वहीं पर दोनों ने अपनी गिरफ्तारी भी दे दी थी। इसके बाद करीब दो साल उन्हें जेल में रखा गया। बाद में भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी की सजा सुनाई गई। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तीन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गई थी। हमें इनसे प्रेरणा लेकर हमेशा देशहित के लिए आगे रहना चाहिए। उक्त कार्यक्रम को भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार बबन, रूद्र नारायण ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० गोपाल कुमार सिंह, सुधीर यादव, सुधीर कुमार सिंह, सुनील सम्राट, रतन केडिया, उमेश कुमार साह, चानो विश्वास, छोटू साह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य बलराज पंडित, ज्ञान सागर, जितेन्द्र कुमार विश्वास, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार, गुंजन कुमार आदि गणमान्य लोग ने संबोधित किया।
संवाददाता : कबिंदर कुमार
No Previous Comments found.