दरभंगा- डी.एम. ने किया सामुदायिक किचन का निरीक्षण।

दरभंगा, 14 मई 2021 :- कोरोना के दूसरे लहर में संक्रमण पर काबू पाने हेतु राज्य सरकार द्वारा 15 मई तक लगाए गए लॉकडाउन को पुनः बढ़ाते हुए 26 मई 2021 तक लॉकडाउन का विस्तार किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर यथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं रैन बसेरा में फंसे बेसहारा लोगों को प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन कराने का भी निर्देश दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज, दरभंगा में बेसहारा लोगों को खाना खिलाने हेतु समुदायिक किचेन बनाया गया है।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज एम.एल.एस. एम कॉलेज अवस्थित समुदायिक किचेन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थिति पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।
    उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले बेसहारा लोगों को ठीक से खाना खिलाया जाए। खाना का मैन्यू बनाकर जगह-जगह प्रदर्शित किया जाए, साफ-सफाई की भी अच्छी व्यवस्था रखी जाए, पर्याप्त सेनेटाइजर की व्यवस्था रखी जाए, जगह-जगह फ्लेक्सी के माध्यम से यह प्रदर्शित की जाए कि कहाँ हाथ धोना है, कहाँ खाना खाना है तथा कहाँ पेयजल की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार पर एक काउंटर बना कर आने वाले व्यक्तियों का नाम अंकित किया जाए तथा संभव हो तो उनसे हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान भी लिया जाए। साथ ही पंजी संधारित करते हुए अनिवार्य रूप से नाम अंकित किया जाए कि कितने लोग प्रतिदिन खाना खाते है। खाना खाने वाले व्यक्तियों की सूची बनायी जाए।
      तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की निगरानी व अनुश्रवण के लिए डी.एम.सी.एच में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव लोगों से दूरभाष के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में निरंतर जानकारी लिया जाए।
     उल्लेखनीय है कि कोविड-19 (कोरोना) के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसमें टोल फ्री नंबर एवं हंटिंग लाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, जो निम्नलिखित हैं:- 

टोल फ्री नंबर - 1800 345 6610 

हंटिंग लाइन नम्बर - 06272 - 254010/11/13/14/15/16/17/18/19 एवं 22 हैं। इन नंबरों से चिकित्सीय परामर्श, जांच की सुविधाओं की जानकारी, कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, कोविड अस्पतालों में इलाज एवं बेड से संबंधित जानकारी, बीमार/ लाचार /वृद्ध/ गर्भवती महिलाओं के लिए घर में जांच की व्यवस्था एवं अस्पताल में भर्ती हेतु एंबुलेंस की व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

रिपोर्टर- राहुल कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.