समस्तीपुर विभूतिपुर:- भरपुरा में किसानों एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में किसानों की कर्ज माफी को लेकर वरीय पदाधिकारी से की गई मांग

समस्तीपुर:- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भरपुरा के किसानों एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी से जुड़े हुए किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामाधार चौधरी ने किया। किसानों के द्वारा 36 एकड़ गन्ने की खेती की गई। सभी किसान के खेतों की मांपी भी किया गया। गन्ना की खेती की गई क्षेत्रों में जीपीएस से मापी हो जाने के बाद सभी खेत में पानी लगने से गन्ना सूख गया है। न्यू इंडिया शुगर मिल हसनपुर के द्वारा दबाव बनाकर ईख की खेती कराया जा रहा है। मिल मालिक अपने स्तर से क्षति पूर्ति हेतु सर्वे भी किया है।

किसान खेती लागत एवं मुनाफा देकर किसानों को मुआवजा देने की मांग किया है। कृषक पर इसमें हुए खर्च से दबाव बना हुआ है। किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। वैसे किसान जो ईख की खेती पर ही निर्भर हैं। उनके लिए भूखमरी एवं कर्ज चरम पर है। उन्होंने धान का बिचड़ा डूब जाने, और रोपे फसल बर्बाद होने, मकई की बाली लगा हुआ फिर डूब जाने, वर्षा का पानी एवं बाढ़ की पानी इतना बढ़ गया है की जगह जगह पर घर में भी पानी प्रवेश कर गया है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए किसानों को उचित मुआवजा देने एवं कर्जमाफी करने की अपील की माँग किया है। मौके पर रामाधार चौधरी, सिया यादव, संजीव ठाकुर, अजीत कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार चौधरी, कपिलेश्वर कुमार, मणिकांत कुमार, कमल किशोर, रणधीर कुमार ईश्वर, मदन मिश्रा, चंद्र भूषण सिंह, पवन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.