विभूतिपुर:- नहीं रहे मैथिली साहित्य के कवि-साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षक सत्यनारायण झा, लोगों ने जताई गहरी शोक संवेदना

समस्तीपुर विभूतिपुर:- मैथिली साहित्य के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार, पत्रकार, पूर्व शिक्षक व सिंघियाघाट ग्रामवासी सत्यनारायण झा का निधन  बुधवार के पूर्वाह्न में अपने पैतृक निवास स्थान पर हो गया। वे 88 वर्ष के थे I स्वर्गीय झा मैथिली साहित्य के पारंपरिक कविता के सफल चितेरे, नव कविता के मौलिकता के प्रणेता और मधुर गीतोन के प्रणेता थे। उनकी पुस्तक "फहरय विजय पताका"  एक विशिष्ट काव्य कृति हैं। उनके निधन पर सर्वश्री नरेशकुमार विकल, शिवाकांत पाठक, चांद मुसाफिर, रमाकांत रमा, रवीन्द्र राकेश, परमानन्द प्रभाकर, गगनदेव गगन, मनोरंजन प्रसाद मिश्र, राजाराम महतो इत्यादि ने गहरे शोक संवेदना व्यक्त किए।

रिपोर्टर: राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.