स्वर्ग-नरक शोषण का हथियार-पथिक

-स्वर्ग-नरक शोषण का हथियार-पथिक
- अर्जक पद्धति से हुई पैरू महतो के मृत्युपरांत शोकसभा बाराचट्टी(गया)30 जुलाई।

आत्मा-पुनर्जन्म, स्वर्ग नरक, बैतरणी आदि काल्पनिक है और इसी मान्यताओं और कर्मकांडों के कारण हमारा शोषण होता रहा है। इसे नकार कर अर्जक पद्धति को अपनाना ही श्रेयष्कर है।उक्त बातें  भगहर गांव में जाने माने अर्जक नेता पैरू महतो के मृत्युपरांत अर्जक पद्धति से आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने कही। उन्होंने कहा कि किसी के मृत्युपरांत मृत्युभोज भी सामाजिक कलंक है। अर्जक संघ विज्ञान और संविधान पर आधारित संगठन है। मानववाद अपनाने से ही हमारी उन्नति सम्भव है। जाने माने अर्जक नेता राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा अर्जक संघ देश का सबसे बड़ा मानववादी सामाजिक संगठन है। कम खर्च, कम समय, कम परेशानी में होने वाला शोकसभा के कारण अर्जक रीति रिवाज काफी प्रचलित हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आत्मा का अस्तित्व होता तो मेडिकल कॉलेज में आत्मा की पढ़ाई भी होती।

सभा का संचालन जाने माने पत्रकार विनोद विरोधी ने किया। सभा में अर्जक नेता बीरेंद्र कुमार अर्जक ने समाज में व्याप्त अन्धविश्वाश और सामाजिक कुरीतियों का विस्तार से चर्चा करते हुए उसे समूल नाश करने का संकल्प दुहराया। सभा को अन्य लोगों के अलावा प्रसिद्ध सिंह, बामसेफ के सुधीर कुमार, रामवृक्ष यादव,सुरेश दास, अबुल फरह, देवनंदन प्रसाद, विजय कुमार, दिनेश प्रसाद,राजेश कुमार, कलावती कुमारी, गायत्री कुमारी,पूनम कुमारी आदि ने पैरू महतो जी का कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अर्जक पद्धति को अपनाने पर बल दिया।

रिपोर्टर : अशोक शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.