कार्यकर्ताओं की बैठ पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह की पत्नी आशा रानी को मिली विधानसभा संयोजक की जिम्मेवारी

समस्तीपुर विभूतिपुर :- कार्यकर्ताओं की बैठ पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह की पत्नी आशा रानी को मिली विधानसभा संयोजक की जिम्मेवारी।

समस्तीपुर :- विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के निजी आवास परिसर शिवनाथपुर में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विभिन्न अच्छे कार्यों खासकर पंचायती राज व्यवस्था के संबंध में विशेष रूप से चर्चा करते हुए पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच जाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व जदयू विधायक सह प्रदेश महासचिव रामबालक सिंह की पत्नी एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य आशा रानी को विभूतिपुर विधानसभा के संयोजक के पद पर काम करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिसे आशा रानी ने खुशी पूर्वक स्वीकार करते हुए पार्टी के साथियों के साथ दुख-सुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की शपथ ली। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता सत्यनारायण राय,नरेश प्रभाकर,कैलाश प्रसाद सिंह, रामचंद्र महतो,तरुण कुमार सिंह,युवा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,चांदनी देवी,प्रीति कुमारी,अवधेश राय,पंकज झा, जिला मीडिया सेल संयोजक राजीव कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार,राम यतन प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.