नवयुवक छठ पूजा समिति का गठन, गुरुवार को हेल्लो मिथिला कार्यक्रम का होगा आयोजन

मधुबनी/ लदनियां:- प्रखंड क्षेत्र के भुरकुरिया (पथराही) नवयुवक समिति द्वारा कारी पोखर के प्रांगण में आस्था महापर्व छठ पूजा हेतु बुधवार को  नवयुवक संघ का गठन किया गया। नवनिर्वाचित मुखिया सह केडीएम पब्लिक स्कूल के निर्देशक आनंद कुमार ने दीप प्रज्वलित  व रिबन काट कर छठ पूजा समिति का शुभारंभ किया।उक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विन्देश्वर सिंह ने किया। गौरतलब है की लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर स्थानीय नवयुवकों का उत्साह कई दिनों से लोगों में देखने को मिल रहा था। इसी उत्साह को देखते हुए छठ पूजा समिति का गठन किया गया।पूजा के व्यवस्था में नवयुवकों के द्वारा दो दिनों से  साफ सफाई के साथ छठ घाट को बखूबी सजाने का कार्य किया जा रहा था।

वहीं  चार दिनों का महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने भास्कर भगवान को अर्घ्य देकर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। वहीं  गुरुवार परना  के रात्रि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मशहूर मैथिली धरोहर मंच मिथिलांचल सह  हेल्लो मिथिला कार्यक्रम रखा गया है। उक्त कार्यक्रम के बारे में चौक चौराहा पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर पूर्व मुखिया बेचू नारायण सहनी,निर्वर्तमान सरपंच वैधनाथ चौधरी, शिक्षक मनोज कुमार सहनी, लखींद्र शर्मा,जयप्रकाश महतो,कमलेश सहनी अर्जुन महतो, ओम यादव एवम समस्त छठ पूजा नवयूवक समिति के साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।

 

संवाददाता - अनिल कुमार चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.