बिहार: दरभंगा बेनीपुर बीआरसी में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

बिहार: दरभंगा बेनीपुर बीआरसी में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र बेनीपुर जयंतीपुर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला  सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया , जिसमें प्रखंड के प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने नए नए मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मेला में प्रारंभिक विद्यालयों में मॉडल निर्माण में प्रथम विजेता मध्य विद्यालय विष्णुपुर चौगमा,  द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय लबानी एवं तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय महीनाम कन्या को घोषित किया गया।

माध्यमिक विद्यालयों में  प्लस टू जयानंद उ. विद्यालय  को विजेता घोषित किया गया। क्यूज  में प्रारंभिक स्तर में प्रथम नंदनी कुमारी ,मध्य विद्यालय महिनाम ,द्वितीय नुनु कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय हटिया एवं तृतीय पुरस्कार सुभाष कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवटोली खलना एवं आदित्य कुमार मध्य विद्यालय विष्णुपुर चौगमा को संयुक्त रूप से घोषित किया गया, वहीं माध्यमिक स्तर पर किशोर कुमार झा प्लस टू जयानंद उत्क्रमित विद्यालय बहेरा को प्रथम एवं द्वितीय विजेता राजवीर कुमार को घोषित किया गया।

विज्ञान मेला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपुर, प्रखंड साधन सेवी बिंदे ठाकुर ,रमेश चौधरी ,किरण कुमारी, सच्चिदानंद ठाकुर ,रमेश यादव, रमन कुमार ,सुनील मंडल के साथ-साथ प्रखंड के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।सभी प्रतिभागी बच्चों को श्री कृष्ण कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया ।विजेता अभ्यर्थियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया विज्ञान मेला का अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा किया गया।

रिपोर्टर - राहुल कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.