मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत समाज सुधार अभियान सभा में बाराचट्टी प्रखंड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ करेंगी।

बिहार : बाराचट्टी के सरवां बाजार  में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू की बैठक राम विलास शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।संचालन दीपक कुमार सिंह ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 4 जनवरी,2022 को गया के गांधी मैदान में समाज सुधार अभियान सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री समाज सुधार के लिए सभी लोगों से अपील करने आ रहे हैं। श्री कुमार ने आह्वान किया कि भारी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर गया आयेंगे और जनप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भव्य स्वागत करना चाहेंगे। हमारी एकजूटता से नेता का मनोबल बढ़ेगा।

कुमार ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली योजना,बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराब बंदी कानून पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री उधमी योजना के तहत गया जिले के कुल 2009लोगो को चयनित किया गया है। बैठक को जिला अध्यक्ष बबन चंद्रवंशी, विजय प्रसाद सिन्हा,सुडडु श्रीवास्तव,हरी मांझी,डा महेंद्र प्रसाद, अभिषेक कुमार, बिनोद मांझी व अन्य ने सभा को सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत करने का अपील किया। रामखेलावन मांझी उप मुखिया रोही पंचायत को जनता दल यू में अंग वस्त्र देकर शामिल कराया गया।

रिपोर्टर : अशोक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.