शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

बिहार : दरभंगा मध्यान्ह  भोजन योजना बाधित करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई एमडीएम डीपीओ विजय चंद्र भगत ने किया बड़ा खुलासा। कहा बच्चों को मिलने वाले निःशुल्क सुविधा से वंचित करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी बता दें कि दरभंगा जिला के 19 विद्यालय पर सीधी कार्रवाई होने वाली है जो कि जिला शिक्षा  पदाधिकारी दरभंगा के पत्रांक 476 दिनांक 06.06. 2022 है।

जिसमें नाम अंकित है प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय मकसूदपुर प्रखंड हायाघाट,मध्य विद्यालय शिवराम प्रखंड बहेरी, प्राथमिक विद्यालय सोनो प्रखंड बहेरी, मध्य विद्यालय बिरौल प्रखंड बिरौल, मध्य विद्यालय खेवा प्रखंड बिरौल,मध्य विद्यालय कमलपुर पूर्वी प्रखंड बिरौल,प्राथमिक विद्यालय सोना प्रखंड बिरौल,प्राथमिक विद्यालय रामपुर पटनिया प्रखंड बिरौल,प्राथमिक विद्यालय फरीदा प्रखंड बिरौल,मध्य विद्यालय कबीरचक प्रखंड सदर, मध्य विद्यालय खगरिया प्रखंड सदर,मध्य विद्यालय सज्जनपुरा प्रखंड सदर,मध्य विद्यालय कल्याणपुर प्रखंड बेनीपुर,मध्य विद्यालय नवादा प्रखंड बेनीपुर, प्राथमिक विद्यालय किशनपुर प्रखंड बेनीपुर,मध्य विद्यालय गोमिया प्रखंड बेनीपुर,मध्य विद्यालय हनुमाननगर प्रखंड अलीनगर,मध्य विद्यालय बाघरा प्रखंड किरतपुर, प्राथमिक विद्यालय  सोभेपट्टी प्रखंड हनुमाननगर।

 

रिपोर्टर : राहुल कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.