एसएसबी व छात्रों ने किया पौधारोपण

बेतिया : इंडो- नेपाल के इनरवा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खमियाँ में मंगलवार कि दोपहर 47 वी वाहिनी एसएसबी के द्वारा पौधारोपण किया गया। सहायक कमांडेंट अभिजीत खैरनार के नेतृत्व में पौधा रोपण कर पर्यावरण का बढ़वा दिया गया। इस दौरान शीशम, पीपल,सागवान, अशोक के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

साथ ही सहायक कमाडेंट ने बताया कि एसएसबी नक्सल विरोधी अभियान के साथ साथ पर्यावरण संतुलित करने का दायित्व का निर्वाहन कर रहा है। पेड़ पर्यावरण से हानिकारक गैसों को अवशेषित करते हैं। हमें न केवल पेड़ लगाना है बल्कि पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना है। साथ ही कहा कि पौधा रोपण हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व रखता है।और पौधा रोपण से होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही यह भी कहा कि एसएसबी जन कल्याण कार्यक्रम ,वन जीव संरक्षण तथा पौधा रोपण कर इनरवा थाना क्षेत्र के साथ मैनाटाँड में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पौधा लगाने कि अपील किया।

 

रिपोर्टर : विनोद कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.