मॅंहगाई-बेरोजगारी- साम्प्रदायिकता के खिलाफ जनप्रतिरोध का आह्वान

मधुबनी :भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला के पूर्वांचल की जी.बी.बैठक फुलपरास में कॉ.उमेश कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉ.अवधेश कुमार ने कहा कि जनता मॅंहगाई से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस,खाद्य सामग्री,दवा सहित सभी जीवनोपयोगी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उपर से सरकार जी.एस.टी. लगाकर आम जनता का दोहन करने पर तुली हुई है।

आम जनता की सम्पत्ति (सार्वजनिक क्षेत्र) को बेचने में लगी हुई है। कॉर्पोरेट घराने को  ग्यारह लाख करोड़ रुपये की ॠण माफी किया, साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये का टैक्स में छुट दिया। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। रोजगार देने के बजाय कभी पकौड़ा बेचने की वकालत करता है तो कभी अग्निपथ योजना लाकर नौजवानों के भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है। उपर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए साम्प्रदायिक भावना भड़काने का काम कर रही है। अभी हाल में जिस तरह गुजरात में सामुहिक बलात्कार एवं नरसंहार के दोषियों को जेल से बाहर निकल कर विहीप के कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया, मिठाई खिलाकर, चन्दन लगाकर महिमा मंडित किया जा रहा है।

देश के संविधान को अंगुठा दिखा कर सारे संवैधानिक संस्थानों को कमजोर कर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। आज सी.बी.आई., ई.डी., आई.टी. एवं सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ गई है। इनका उपयोग धड़ल्ले से बिरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है। विधायको को डराकर, खरीद कर बिपक्ष की सरकार को गिराना एक राजनैतिक धंधा बन गया है। उन्होंने जन प्रतिरोध को तेज करने का आह्वान किया।
      बैठक को माकपा जिला मंत्री कॉ.मनोज कुमार यादव, रामनरेश यादव, प्रेम कान्त दास, राम लखन यादव, उमेश घोष, सत्यनारायण यादव, मो.हारुण, प्रभात कुमार "मन्नू", अजय कुमार "अमर", विद्यानंद शास्त्री, गेनालाल कामत, राम सागर "कुॅवर", डॉ.रामकृष्ण यादव, सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।                           

 

  संवाददाता : एम एम फैजी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.