जिला स्तर पर प्रथम तो प्रमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त की, कुमारी कैसी

औरंगाबाद : राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय "कला उत्सव 2022 में गर्ल्स हाई स्कूल अंबा की छात्रा कैसी कुमारी ने "स्थानीय खेल खिलौना " विधा में जिला स्तर पर प्रथम और प्रमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले के मान - सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। 

ज्ञात हो कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने प्रमाण पत्र देकर तो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने मेडल प्रदान किया। पुनः 12,13और 14 अक्तूबर को बिहार बाल भवन,किलकारी गया में आयोजित त्रिदिवसीय प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त की। कैसी की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार, कला शिक्षक बलराम पासवान, संगीत शिक्षक वेद प्रकाश तिवारी वरीय शिक्षक शक्ति कुमार सिंह, नवल किशोर पाठक, अमृता सिंह, विमला कुमारी, सुनीता कुमारी, संजय कुमार, रंजय कुमार, संगीता कुमारी, वर्षा सिन्हा, नंदु कुमार, अरुण कुमार, सहदेव सिंह कार्यालय सहायक वेद प्रकाश कुमार आदि ने शुभकामना व्यक्त किए।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.