डीलर की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

पूर्वी चंपारण : शासन, प्रशासन, अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद राशन डीलरों की मनमानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।ताजा मामला केसरिया प्रखंड अंतर्गत कढ़ान पंचायत के वार्ड नंबर 05 स्थित जन वितरण प्रणाली के दूकानदार कृष्णा महतो का है। यहां बता दें कि ग्रामीणों ने राशन डीलर पर नियमों की अनदेखी और समय पर राशन न वितरित करने तथा राशन कम देने व पैसा अधिक लेने का आरोप लगाया। वहीं  कुछ ग्रामीणों ने राशन डीलर की मनमानी की शिकायत की जिसकी जांच के लिए बुधवार को आपूर्ति अधिकारी केसरिया ने फोन कर डिलर को दिशा निर्देश दिए।

वहीं गांव के दर्जनों लोगों ने राशन डीलर की मनमानी की कहानी सुनाई। राशन डीलर पर आरोप लगाया कि एपीएल कार्ड धारकों को गेहूं कभी नहीं मिला और अन्तोदय सहित अन्य लाभार्थियों को भी राशन कम मीलता है, वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पांच-छह साल से सरकारी राशन की दुकान एक ही राशन डीलर पर होने के कारण वह अपनी मनमर्जी चलाता है। जल्दी ही राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गांव के लोग राशन डीलर के खिलाफ प्रखंड में जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।इस सन्दर्भ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव का कहना है कि आपूर्ति अधिकारी को इसकी सुचना दि गई है।

वहीं उन्होंने भी आरोप लगाया है कि डिलर द्वारा हमेशा राशन वितरण के समय उपभोक्ताओं के साथ मनमानी किया जाता है।तथा पॉस मशीन पर पहले ही अंगूठा ले लिया जाता है।और राशन का बील भी नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने बताया कि डिलर साहब मुखिया से भी ढ़ंग से बात नहीं करते हैं तो आम जनता का क्या होगा। वहीं डीलर कृष्णा महतो द्वारा बताया गया कि राशन गोदाम से ही कम मिलता है तो हमलोग उपभोक्ता से काट कर पूर्ति करते हैं।

 

रिपोर्टर : अजय मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.