जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
खगड़िया : जिला के बेंलदौर में जदयू कार्यकर्ता की बैठक संपन्न हुआ। उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला पर्यवेक्षिका चंदन कुमारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, चुनाव प्रभारी अनिल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आनंदी सिंह, तारिणी प्रसाद सिंह, भूपेंद्र पनियार, विजय सिंह, मुखिया वीरेंद्र सहनी उर्फ कारे सहनी समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बताते चलें कि ई किसान भवन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष को लेकर बैठक रखी गई। वही बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस संबंध में प्रवेक्षिका चंदन कुमारी ने बताई की पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा अपने पार्टी के मजबूती से बनाए रखें, अच्छे कार्य किए जाने के कारण फिर से जदयू कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा को मनोनीत किया गया।
बैठक समापन होने के बाद संजय गुप्ता के आवास पर जदयू कार्यालय खोला गया। जिसका उद्घाटन विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने किया। कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वक्ताओं ने संबोधन किए।
संवाददाता : रेशु रंजन
No Previous Comments found.