रामचंद्र पूर्वे के द्वारा प्रसिद्ध समाज सेवी अजीत कुमार सिंह किए गए सम्मानित

बिहार :  विधान परिषद के उप सभापति माननीय रामचंद्र पूर्वे के द्वारा प्रसिद्ध समाज सेवी अजीत कुमार सिंह किए गए सम्मानित। पटना के गांधी संग्रहालय में आयोजित  सम्मान समारोह में औरंगाबाद जिले के जम्होर निवासी प्रसिद्ध समाज सेवी अजीत कुमार सिंह को  बिहार विधान परिषद के उप सभापति माननीय रामचंद्र पूर्वे जी के द्वारा शॉल एवं पंडित राज कुमार शुक्ल जी का स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया। स्वर्गीय शुक्ल जी स्मृति में प्रत्येक तीन वर्षों पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें देश भर के विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्र के प्रसिद्ध लोगों को इस समारोह में सम्मानित किया जाता है।

इस बार देश विदेश के एक सौ  इक्यावन लोगों को बिहार विधान परिषद के उप सभापति श्री रामचंद्र पूर्वेजी के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें जम्होर निवासी अजीत कुमार  सिंह भी शामिल थे। गांधी संग्रहालय के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में देश भर से  करीब  ढाई सौ प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पे लोक चिंतन मासिक पत्रिका के बारह वर्ष पूरे होने पर एक विशेषांक का भी लोकार्पण किया गया।  यह विदित हो कि इस समारोह का संचालन भी अजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया गया।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.