तरंग मेधा उत्सव का समारोह पूर्वक उद्घाटन

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के  जे.पी. एन. एस उच्च विद्यालय नरहन के मैदान में तरंग मेधा उत्सव 2022 का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इसे संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने कहा कि खेल के विकास से बच्चों का शारीरिक,मानसिक विकास के साथ चारित्रिक और नैतिक विकास भी होता है।

खेल गतिविधियों के आयोजन पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। प्रखंड प्रमुख रुपांजलि कुमारी ने कहा कि बच्चे राष्ट्रनिर्माण की मजबूत आधारशिला होते हैं इसलिए उनके सर्वांगीण विकास से हीं हमारा समुचित विकास संभव है। बच्चे क्रीड़ा में उच्च मनोयोग से भाग लेते हैं, सिर्फ उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है। अध्यक्षीय संबोधन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने कहा कि बच्चे खेल में अभिरुचि लें, इसीलिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन शिक्षा विभाग करता है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो ने खेल के महत्त्व को रेखांकित किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए साहित्यकार सह शिक्षक राजा राम महतो ने ऐसे आयोजनों को भावी पीढ़ी के निर्माण की धुरी बताया और आगे कहा कि बच्चों को प्रोत्साहन देना समाज और देश का नवनिर्माण का कार्य करना है।

कार्यक्रम को अन्य लोगों के लेखापाल पंकज कुमार,संजीव कुमार,राजेश,दीपक,चंदन,प्रमोद,राज कुमार चौधरी,विपीन,सीता राम सिन्हा,भावना,नीरज कुमार सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन रवींद्र कुमार सिंह ने किया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.