महोत्सव में जिले को मिला पहला स्थान

औरंगाबाद : अधिवक्ता संघ के महासचिव महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने महोत्सव के आयोजन में जिले को बिहार में दिलाया पहला स्थान। उक्त बातें अधिवक्ता संघ औरंगाबाद के तत्वधान में आयोजित सिद्धेश्वर विद्यार्थी की जन्म दिन समारोह में वक्ताओं ने कही । समारोह अधिवक्ता संघ भवन संघ मे अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

कोषाध्यक्ष विनोद मालाकर ने बताया जिले के सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामानुज पांडे ,कुमार बजरंग सिंह ,अजीत कुमार सिंह ,साहित्यकार डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद मिश्र,  जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह, कवि  राम किशोर प्रसाद सिंह ,लव कुश प्रसाद सिंह , जयनंदन पांडेय ,प्रो दिनेश प्रसाद , इरफान फातमी,,ने सिद्धेश्वर विद्यार्थी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए ने कहा जिले में सामाजिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद के गतिविधियों में श्री विद्यार्थी जी का सक्रिय भूमिका रहता हैं।

यही कारण है आज औरंगाबाद में देव महोत्सव, उमगा महोत्सव ,अंबे महोत्सव ,गजना महोत्सव, अंबे महोत्सव, पंचदेव धाम महोत्सव, सत्यचंडी महोत्सव ,विष्णु महोत्सव एवं जिला महोत्सव का आयोजन हो रहा है। नव महोत्सव बनाने वाला औरंगाबाद जिला बिहार में पहला स्थान पर आ गया है। इसका श्रेय विद्यार्थी जी कोजाता है । इसके साथ ही साहित्य गतिविधियों में साहित्यकार  शंकर दयाल सिंह की जयंती और पुण्यतिथि का आयोजन करते हैं और इस अवसर पर कवि सम्मेलन और साहित्यकारों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं।

इसके अलावा जिले के स्वतंत्रता सेनानी राजा  नारायण सिंह और कुमार बद्रीनारायण की जयंती और पुण्यतिथि का आयोजन कराए जाते हैं। उक्त अवसर पर  जिले के स्थानीय शहीदों और उनके परिजनों सम्मानित किया जाता है ।इसके साथ सामूहिक विवाह ,बाल्मीकि जयंती, गीता जयंती आयोजित कर धार्मिक पुस्तकें वितरित किया जाता ।  इस प्रकार ये जिले के गतिविधियों में केंद्र में रहते हैं आज जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी और इसी तरह और सक्रिय भूमिका  बनाए रखेंकी सलाह दिया। इसके साथ उज्जवल रंजन, राहुल कु सिंह उप मुखिया , कवि हेरंब मिश्रा 

 चंदन पाठक, मुखिया मनोज कुमार सिंह ,पुरुषोत्तम पाठक, जय कृष्ण सिंह, ने भी संबोधित किये और  विद्यार्थी जी को जन्म दिन की बधाई दी । ब्यूरो चीफ रमाकांत सिंह ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी बताया कि आप ऐसे ही नित्य कलम की लेखनी के तरह बढ़ते चलिए। सभा में अजीत कुमार सिंह ,सत्येंद्र सिन्हा, शक्ति कुमार सिंह,  अध्यक्ष राजेंद्र, सिंह अरुण कुमार सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ,दर्जनों लोग उपस्थित थे विनोद मालाकार कोषाध्यक्ष औरंगाबादने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.