अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकार मार्च एवं सभा का आयोजन

बांका :  प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने पंचायत अंतर्गत 19 मार्च 2023,  को +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्रांगण में दलित मुक्ति मिशन एवं बिहार दलित विकास समिति के द्वारा गठित सावित्री बाई माता समिति   तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकार मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया ।  साबित्री बाई माता समिति नेतृत्वकर्त्ताओं के नेतृत्व में भैरोपुर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत सैकड़ों महिलाओं ने महिला अधिकार मार्च में जोश खरोश के साथ भाग लिया। महिला महापुरुष जैसे साबित्री बाई फुले, फातमा बेगम, कल्पना चावला, इन्द्रगाँधी, सरोजिनी नायडू, मदर टरेसा, प्रतिभा पाटिल आदि अन्य लोगों के फोटो, भारतीय संविधान के प्रस्तावना,  संविधान प्रदत महिला अधिकार के प्रति और ढोल बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। रैली का नेतृत्व महिला प्रतिनिधि मंडल रीना देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, रूबी देवी, करिश्मा कुमारी, खुश्बू कुमारी के द्वारा किया गया।

भैरोपुर से निकली रैली प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल में सभा मे तब्दील हो गया।  जहां सभा की अध्यक्षता सामजिक कार्यकत्ता सुनिता देवी ने किया। मुख्य अतिथि रजनी रोजबीन के साथ  दक्षिण वारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, पूर्व मुखिया अशरफी यादव, चंदुवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, प्रोजेक्ट हाई स्कूल के शिक्षक जयप्रकाश गुप्ता, शिक्षक इंद्रदेव दास, रानी शर्मा आदि सभी अतिथियों ने बाबा साहब अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता साबित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि  तथा दीप जलाकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  स्वागत भाषण करिश्मा कुमारी तथा संविधान प्रदत महिला अधिकार के बारे खुसबू कुमारी ने बताया।  रानी शर्मा ने संगठन का प्रतिवेदन तथा कार्यक्रम का उद्देश्य व महत्व को बताया।  पिंकी देवी और रीना देवी ने प्रेरणा गीत गाकर सबो को मनमुग्ध कर दिया इस अवसर पर सम्भूकुरा के आदिवासी महिलाओं ने संथाली नृत्य प्रस्तुत की। सभा के अंत मे संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन के द्वारा संकल्प पत्र पढा गया।  कार्यक्रम में लगभग 350 महिलाओं ने चांदन प्रखंड के विभिन्न गांवों से भाग लिया।


रिपोर्टर : सरोज कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.