सुखद जीवन का सूत्र है बुद्ध

समस्तीपुर : दलसिंहसराय स्थानीय राम लखन महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा और शांति के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। सुखद जीवन का सूत्र है बुद्ध।

प्रिंसिपल ने मौजूद लोगों से बुद्ध की शिक्षा को ग्रहण कर आपसी प्रेम और सद्भावना की भावना को और मजबूत करने को कहा। वहीं पल्लव कुमार पारस ने भगवान बुध के सिद्धांतों को अपने जीवन में पालन कर सामाजिक समरसता में अहम योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुध्द ने संपूर्ण मानव जाति को जीने हेतु नया दर्शन दिया।

बुद्ध प्रतिभा चिंतन और मनन के माध्यम से दुख से निकलने के लिए रास्ता दिखाते हैं। बुद्ध भारतीय जन को आंदोलित करने वाले पहले संत थे। मौके पर रूपक कौशल, अजय कुमार, अमनदीप, पप्पू कुमार, कारू यादव, बिरजू पासवान सिहित अन्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों द्वारा बुद्ध की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.