भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का आशीर्वाद लिया

भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बृजभूषण ने कलराज मिश्र के यूसीसी कानून पर दिए गए तर्क और पक्ष का स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य यूसीसी कानून को लेकर कलराज मिश्र के दृष्टिकोण की सराहना करना था।
 
राजनीतिक जीवन में कलराज मिश्र का योगदान
 
इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी राजनीति की शुरूआत का श्रेय भी कलराज मिश्र को दिया। उन्होंने कहा कि साल 1989 में विधान परिषद का पहला टिकट उन्हें कलराज मिश्र ने दिया और 1991 में एमपी (सांसद) का टिकट भी बिना किसी आवेदन के प्रदान किया। इस पर कलराज मिश्र हंसते हुए बृजभूषण के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, जिससे दोनों नेताओं के बीच पारंपरिक राजनीतिक सम्मान और अपनापन दिखा।
 
यूसीसी कानून पर खुशी और सरकार को धन्यवाद
 
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यूसीसी कानून पर कलराज मिश्र के बयान से उन्हें बहुत खुशी हुई, क्योंकि इससे देश का हित सुनिश्चित हुआ और तानाबाना बिगड़ने से बचा। उन्होंने केंद्र सरकार का भी धन्यवाद किया कि उसने सभी की राय और उम्मीदों को समझते हुए कानून को वापस लिया। बृजभूषण ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी यूसीसी कानून का विरोध किया था और इसे वापस लेने की अपनी ही सरकार से मांग की थी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.