पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, मौके पर CRPF तैनात

इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से आ रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं।"

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका करीब आधे घंटे पहले हुआ। हालांकि, राहत की बात यह है कि धमाका बहुत शक्तिशाली नहीं था और अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ CRPF की तैनाती कर दी गई है। पूरे सेक्टर 37 इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से सील कर दिया है।

मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम को जमीन से छर्रे बरामद हुए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी प्रकार का लो-इंटेंसिटी डिवाइस हो सकता है। फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ता धमाके के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों को देखा जा सकता है। पुलिस के साथ-साथ दमकल की गाड़ियाँ भी एहतियातन मौके पर मौजूद हैं।

इस धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक दफ्तर के बाहर ऐसी घटना चिंता का विषय है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकेगा कि इसके पीछे किसका हाथ था। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.