कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को बॉलीवुड ने किया सलाम

AKANSHA UPADHYAY

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार इन दिनों अपनी बहादुरी और सूझबूझ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान एक गंभीर घटना हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकपिट में उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कैप्टन स्मित के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

हालात बेहद मुश्किल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी। हमले के बाद विमान के तेजी से नीचे आने की स्थिति में उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, ताकि क्रू मेंबर, यात्री और एक ऑफ-ड्यूटी पायलट अंदर आकर मदद कर सकें। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में विमान में सवार 174 से अधिक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कैप्टन की अहम भूमिका रही।कैप्टन स्मित की बहादुरी की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी तारीफ की। रवीना टंडन, सोनम कपूर, कंगना रनौत, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके साहस को सलाम किया।

शेफ कुणाल कपूर ने भी कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। वहीं, कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट को शेयर किया, जिसमें कैप्टन की बहादुरी और समझदारी की सराहना की गई थी।इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि संकट की घड़ी में पायलट का धैर्य, प्रशिक्षण और सूझबूझ कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.