जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की दी, हार्दिक शुभकामनाएं

जनपद में 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवंबर को भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जनपद की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करें। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जनपदवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सौहार्द्र पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की। *रिपोर्टर सुमित सिंह*

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.