भाजपा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने संकल्पित

कोरिया :      जनपद मैदान खड़गवां में भाजपा युवा मोर्चा खड़गवां मंडल के द्वारा मनेन्द्रगढ़ विधानसभा स्तरीय बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने संकल्पित छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आमसभा व एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। चाहे युवा हो, किसान हो, महिला हो, कर्मचारी हो प्रदेश के हर वर्ग के साथ प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने छल करने का काम किया है। पूरे प्रदेश में लूट और भय का माहौल व्याप्त  है कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब जनता सड़कों पर उतरने लगी है। कांग्रेस की इस लूट खसोट की सरकार का अंत 2023 में प्रदेश की जनता करने वाली है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल ने कहा कि जल्द मांगों पर प्रदेश सरकार खरी नहीं उतरी तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को छलने का काम कर रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं से किया वादा निभाने में नाकामयाब साबित हुई है।
कोरिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाडे ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी व भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन आज 42 महीने हो गए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 1 रूपया भी नहीं मिला। जिससे प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं की आवाज सरकार के कानों तक पहुचाने का काम कर रहे है। सरकार इसमें जल्द अमल नहीं करती है तो हम युवाओं के साथ सड़क की लडाई लड़ने को तैयार है।
भाजपा जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रत्येक माह 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। साथ ही 5 लाख रोजगार देने का वादा किया था। वादा खिलाफी से आज प्रदेश के युवा आहत है। 36वाक्यों के जन घोषणा पत्र को लागू नहीं किया गया। हर तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वादा खिलाफी की है। जिसके विरोध में युवा साथियों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार तक युवाओं की मांग पहुंच सकें।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राम प्रताप ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस शासन काल में पुलिस व अन्य भर्तियां ठप पड़ी है। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में कहा था सरकार बनने के बाद प्रदेश के 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात का उल्लेख था आज लगभग 42 महीने बीत गए है मगर रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का के मामले में सरकार चुप्पी साधे हुए है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाडे, पूर्व विधायक दीपक पटेल, प्रदीप सालूजा, राहुल सिंह, संजय सिंह, शारदा गुप्ता, जनार्दन साहू, धनंजनय पाण्डेय, अरूणोदय पाण्डेय, धरमपाल सिंह, प्रेमनारायण सिंह, राजेन्द्र दास, सुशील सिंह, सत्येन्द्र साहू, अखिलेश मिश्रा, अनीश यादव, रामलाल साहू, रमेश जायसवाल, श्याम कार्तिक साहू, आशीष मजूमदार, कोमल पटेल, शिवानंद तिवारी, रवि वर्मा, खुशबू विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, अंकित शर्मा, देवनाथ खैरवार, मनोज साहू, डुमन गोस्वामी, राम सिंह, भानू गंगवाल, दुर्गा प्रसाद सोनी, धमेन्द्र त्रिपाठी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.