आकर्षण का केन्द्र रहेगी नैला में विराजित मां दुर्गा

जांजगीर चांपा :  जिले के नैला दुर्गोत्सव देश भर में मशहूर नैला  दुर्गोत्सव में इस बार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। जहां स्वर्ण कमल में हीरे-मोती और रत्नों से जड़ित 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। दुर्गा पूजा के लिये बनाये जा रहे विशाल पंडाल में इस बार मुख्य आकर्षण स्वर्ण कमल होगा , जिसमें मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। वहीं उनके सिर पर चांदी की छत्र लगाई जायेगी। करीब 20 फीट व्यास वाले चांदी के छत्र के नीचे स्वर्ण कमल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। बताते चलें कि नैला स्टेशन में बनने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल एक से बढ़कर एक होती है।

चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जड़ित प्रतिमा हो या रूपयों के नये नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की मूर्ति। इस बार भी दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति ने दुर्गाेत्सव के लिये खास तैयारियां की हैं। यहां दुर्गा पूजा में ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के राज्यों से भी लोग आते हैं। दुर्गोंत्सव समिति के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा सोने से तैयार स्वर्ण कमल में विराजमान होंगी। करीब 40 फीट व्यास वाला कमल का फूल बनेगा , जिसमें सोने की परत चढ़ेगी। दो फीट व्यास वाला चांदी का छत्र तैयार हो रहा है।

वहीं प्रवेश द्वार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरह होगा , जिसकी ऊंचाई 110 और चौड़ाई 100 फीट रहेगी। मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास इस बार भगवान शिव का पूरा परिवार रहेगा। भगवान श्री गणेश , कार्तिकेय , माता पार्वती और भगवान शंकर की दस - दस फीट ऊंची मूर्तियां स्थापित की जायेगी। इसके साथ पूरे डोम पंडाल में विशेष लाइटिंग प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।

रिपोर्टर :  भुपेन्द्र यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.