सर्दियों में कब्ज की समस्या से पाएं छुटकारा, करें इन घरेलू चीजों का करें सेवन

खराब दिनचर्या, गलत खानपान, और ज्यादा आराम करने से कब्ज की समस्या पैदा होती है। शरीर में फाइबर की कमी होने से भी कब्ज की समस्या होती है। इस स्थिति में मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। लंबे समय तक पेट में कब्ज की समस्या होने पर बवासीर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कब्ज की समस्या में थोड़ा भी लापरवाही न करें। रोजाना अपने डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं,  रोजाना एक्सरसाइज करें और जंक फूड बिल्कुल भी न खायें। तो आईयें जानते है कि कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए-

अजवाइन

कब्ज की समस्या को दूर करने में अजवाइन काफी असरदार साबित हुआ है। इसके सेवन से हमारा पाचन क्रिया सही रहता है व कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रख लें और अगली सुबह अजवाइन पानी का सेवन करें।

कैस्टर ऑयल

कब्ज के लिए अरंडी का तेल भी कारगर दवा है। इसके लिए एक गिलास हल्के गर्म दूध में उचित मात्रा में अरंडी तेल मिलाकर सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलता है। आप चाहे तो चाय या कॉफी में भी अरंडी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्रिफला

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी परेशानियों से निजात मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर सेवन करें।

काली किशमिश

काली किशमिश कब्ज के लिए रामबाण दवा है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जिसकी सहायका से हमारा आंत सही ठंग से काम करता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 4-5 किशमिश भिगोकर रख लें। अगली सुबह को काली किशमिश का सेवन करें।

इसबगोल

इसबगोल पेट के लिए दवा समान है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो आपका वजन कम करने में सहायक होता है, साथ ही फाइबर कब्ज की समस्या में भी आराम दिलाता है। इसके लिए रोजाना सुबह या रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 2 से 3 चम्मच इसबगोल मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में राहत मिल सकता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.