कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हुई चदेनार-लखमुपारा सड़क, ईग्रामीणों का आवागमन दूभर

दंतेवाड़ा - जिले के चदेनार लखमुपारा लगातार हो रही बारिश के कारण चदेनार ग्राम पंचायत से लखमुपारा गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फोटो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़ ही कीचड़ है। दोपहिया और चारपहिया वाहन तो दूर पैदल चलना भी नजोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से लखमुपारा,टिकरपाल और आसपास के 4-5 गांवों के करीब 2000 लोग बाजार,स्कूल और अस्पताल जाते हैं। बरसात में एंबुलेंस और स्कूली बस का आना बंद हो गया है। गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को 10 किमी का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जनपद पंचायत और कलेक्टर को शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या डामरीकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि DMF निधि से इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए।

रिपोर्टर - ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.