बिहार दरभंगा प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान को लेकर हुई बैठक।

बिहार दरभंगा प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान को लेकर हुई बैठक। शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए केच अप कोर्स चलाया जाएगा। वर्ग 1 से 8 एवं 9 के अनामांकित व छिजित बच्चों का होगा नामांकन। जागरूकता हेतु प्रभातफेरी व कार्यक्रम का होगा आयोजन। दरभंगा, 05 मार्च 2021 :- प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शिक्षा सत्र 2021 22 के लिए वर्ग 1 से 8 तक एवं वर्ग 9 के अनामांकित एवं छिजित बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान की सफलता को लेकर बैठक की गयी। शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा शिक्षा सत्र 2020 -21 के लिए सभी विद्यालयों में केच अप कोर्स चलाने का निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में बताया गया है कि कोविड-19 को लेकर वर्ष 2020 -21 में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। जिससे उनकी शिक्षा पर बुरा असर पड़ा है। अतः वर्ष 2020- 21 के कोर्स को संक्षिप्त कर 3 महीने का एक केच अप कोर्स चलाने का निर्णय लिया गया है, जो अप्रैल 2021 से चलाया जाएगा। इसलिए वर्ष 2021-22 के शिक्षा सत्र के लिए वर्ग 1 से 8 में तथा कक्षा 9 के नामांकित एवं छिजित बच्चों के नामांकन हेतु प्रवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान 8 मार्च से 20 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा। इस अभियान की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी,दरभंगा को संकुल संसाधन केंद्र स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में अपने बच्चों के नामांकन विद्यालयों में कराने हेतु जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 8 मार्च 2021 को संकुल स्तर पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जिसमें विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी, टोला सेवक, तालिमी मरकज के स्वयंसेवक एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 8 मार्च 2021 के बाद प्रखंड स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका,जीविका दीदी, स्वयंसेवी संस्था, महिला संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रखंड स्तर पर प्रख्यात खिलाड़ी, गायक व साहित्यकार, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति को शामिल होंगे। रिपोर्टर - राहुल कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.