बिहार दरभंगा- 54 हजार 476 लोगों को कराया जा रहा है भोजन। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य हुआ तेज।

बिहार दरभंगा- 54 हजार 476 लोगों को कराया जा रहा है भोजन। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य हुआ तेज। दरभंगा, 11 जुलाई 2021 :- जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि दरभंगा जिला के हायाघाट, हनुमाननगर, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी प्रखण्ड बाढ़ प्रभावित हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 43 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, जिनमे कुल 54 हजार 476 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह -शाम भोजन करवाया जा रहा है।   बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए     236 निःशुल्क नावों का परिचालन करवाया जा रहा है। जिनमें 20 निजी और 216 सरकारी नाव शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 2 हजार 467 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है। बाढ़ शरणस्थली पर 05 चापाकल गड़वाया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए 07 जैरीकैन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न शरणस्थली पर जन सुविधा के लिए  09 शौचालय का निर्माण कराया गया।       आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 16 स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहाँ अबतक 590 व्यक्तियों का उपचार किया गया।    जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। रिपोर्टर - राहुल कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.