बिहार दरभंगा शिक्षकों से तबादले के मामला को लें शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से किया मुलाकात।

बिहार दरभंगा शिक्षकों से तबादले के मामला को लें शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से किया मुलाकात। शिक्षकों से तबादले के लिए अधीक्षा मांगने के मामले में बीडीओ ने लिया यू टर्न                  इच्छुक शिक्षको  का ही अब किया जाएगा तबादला                                                                 दरभंगा संवाद सहयोगी। एक ही विद्यालय में 10 वर्षों से जमे शिक्षकों के तबादले के लिए अधीक्षा मांगने के पत्र पर बहादुरपुर के बीडीओ अलख निरंजन ने यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को आक्रोशित शिक्षकों का जत्था जैसे ही प्रखंड कार्यालय पहुंचा हर ओर धमाचौकड़ी मच गई ।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष शंभू यादव तथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के सचिव नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इच्छुक शिक्षक ही तबादले के लिए अधीक्षा देंगे। जो शिक्षक अपनी अधीक्षा नहीं देंगे उनका तबादला नहीं किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों का जत्था अपने-अपने गंतव्य की ओर विदा हो गया। इससे पहले लहेरिया सराय पोलो मैदान धरना स्थल पर दोनों शिक्षक संघों से जुड़े सैकड़ों सदस्य जुट गए थे। उनका कहना था कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गलत पत्र निकाला है। पंचायत समिति या पंचायत शिक्षक नियोजन समिति कोई भी प्रस्ताव सरकारी संकल्प, आदेश और नियम के तहत ही पारित कर सकती है। यदि उसका प्रस्ताव सरकारी आदेश के विपरीत है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी को उसे लागू नहीं करना चाहिए । मगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिना सरकारी आदेशों के अवलोकन के ही अपना पत्र जारी कर दिया।सरकार ने कहीं नही कहा है कि एक ही विद्यालय में 10 वर्षों से पदस्थापित शिक्षकों का तबादला कर दिया जाए। सरकार तो कह रही है कि शिक्षकों को उनके आवास के पास ही पदस्थापित किया जाए। जिससे कि वह पठन-पाठन पर पूर्ण रुप से ध्यान दे सकें। शिक्षकों को वीरेंद्र कुमार ,नंदकशोर लालदेव ,फतेह आलम ,संतोष मंडल ,तनवीर अहमद,  विजय कुमार पासवान, अमरजीत शर्मा ,उमेश राम, रंजीत झा और कुमर सहनी आदि ने भी संबोधित किया । बताते चलें कि 1 दिन पूर्व इस बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष  सह जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्र को सरकारी नियम के विपरीत बताया था उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शीघ्र पत्र वापस नहीं लिया तो शिक्षक तीव्र आंदोलन करेंगे इसकी सारी जिम्मेवारी प्रखंड प्रशासन की होगी । उक्त सभी जानकारी बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने दिया।रिपोर्टर - राहुल कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.