देवरिया : भाजपा सरकार में देश ने की अभूतपूर्व प्रगति। श्री राम चौहान

देवरिया  : भाजपा सरकार में देश  ने की अभूतपूर्व प्रगति। श्री राम चौहान। । सरकार ने लगवाया नई चीनी मिल योगी सरकार में खुशहाल हुए किसान- अन्तर्यामी सिंह     भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे चौपाल अभियान के तहत रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम -कन्हौली में चौपाल का आयोजन किया गया। कन्हौली गांव में चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री उद्यान, कृषि विपणन , कृषि विदेश  व्यापार,  कृषि निर्यात स्वतंत्र प्रभार श्री राम चौहान ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के आने बाद प्रदेश के किसान खुशहाल हुए है,

योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के 4 वर्षो में गन्ना किसानों के बकाया 1.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करने के साथ ही प्रदेश के 86 लाख किसानों का ऋण भी माफ किया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि देने के साथ ही रमाला , मुंडेरवा, पिपराइच सहित प्रदेश की 20 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण और नए चीनी मिलों के स्थापना के लिए सरकार पहल कर रही है। सरकार गरीबों को आवास देने का काम कर रही है।चौपाल को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह ने कहा कि योगी सरकार में धार्मिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओ की आस्था का सम्मान हुआ है। 

उत्तरप्रदेश व देश की सरकार  ने हर जाति वर्ग का विकास किया है। चौपाल को सम्बोधित करते उन्होंने    कहा कि मोदी योगी सरकार में हर व्यक्ति को सम्मान मिला है।प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगी सरकार ने उत्तरपदेश में अभूतपूर्व कार्य किया है।गोरखपुर और रायबरेली में एम्स की स्थापना के साथ 4 वर्ष में 30 नए मेडिकल कालेज खोले गए है। चौपाल के शुभारंभ में मंत्री जी का स्वागत सम्मान किया गया।  जिलाध्यक्ष  डॉक्टर अंतर्यामी सिंह ने चौपाल में आये हुए लोगो के प्रति आभार जताया। चौपाल कार्यक्रम संचालन जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मंत्री ने स्थल का निरीक्षण किया और बाल विकास परियोजना के के द्वारा लाए बच्चों का अन्नपप्रासन  का कार्यक्रम संपन्न किया। चौपाल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छटठेलाल निगम,जिला महामंत्री जिला मंत्री रमाशंकर निषाद हरेंद्र जायसवाल मंडल अध्यक्ष राम संतोष शुक्ला दिलीप जायसवाल कमलेश सिंह ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह रोशन त्रिपाठी अनिरुद्ध चौधरी उदय भान सिंह ,मण्डल मंत्री, सेक्टर संयोजक  , बूथ प्रमुख के साथ एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय ,क्षेत्राधिकारी अंबिका राम, तहसीलदार वंशराज बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्रा पूर्ति निरीक्षक अनुज शाही, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण कोतवाल जितेंद्र टडन ,सचिव धीरेंद्र सागर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर : मोइन खान

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.