कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर दी जीत की बधाइयां

धार :    विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हे मध्यप्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ के साथ सरकार बनाने जा रही हे धार जिले में भाजपा ने धार और धरमपुरी में विजय हासिल की है धरमपुरी में भाजपा प्रत्याशी कालुसिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा को करीबी मुकाबले में 356 वोट से हराकर विजय प्राप्त की जैसे ही कालुसिंह ठाकुर को जीत की सूचना धरमपुरी विधानसभा में फैली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भराई उत्साह के साथ आतिशबाजी की ओर मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और एक दूसरे के गले लगकर बधाइयां दी नालछा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाको के साथ पार्टी का झंडा हाथ में लेकर पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय जय श्री राम के नारे लगाए इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.